Samachar Seva

Mission Patrkarita

संभागीय आयुक्त ने किया पोस्‍टर व ब्रोशर विमोचन

Divisional Commissioner released poster and brochure

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। संभागीय आयुक्त ने किया पोस्‍टर व ब्रोशर विमोचन, नाल स्थित मां करणी बीएड कॉलेज में होने वाली इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट चैलेंज एंड ट्रेंड्स इन मल्टीडिसीप्लिनरी  स्टडीज के पोस्टर एवं ब्रोशर विमोचन सोमवार को संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया ने किया।

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, डिप्टी सीएमएचओ डॉ योगेंद्र तनेजा तथा डॉ. राहुल हर्ष, स्टाफ सदस्य  डॉ रितु श्रीमाली, सरिता आचार्य, निशिता सुराणा उपस्थित रहे।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मुदिता पोपली ने बताया कि यह दो दिवसीय कार्यशाला 2 से 3 मार्च को हाइब्रिड मोड में आयोजित होगी। इसमें देश एवं विदेश के विभिन्न ख्याति प्राप्त  विषय विशेषज्ञों वर्तमान परिदृश्य में आने वाली नई चुनौतियों एवं उनके समाधानों पर चर्चा करेंगे।  कांफ्रेंस में बीकानेर की हस्तियाों का भी जुड़ाव रहेगा।