Samachar Seva

Mission Patrkarita

दयानंद पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज

District level table tennis competition started in Dayanand Public School

बीकानेर, (समाचारसेवा)। दयानंद पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज, सिविल लाइंस स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल में मंगलवार को 65 वीं जिला स्तरीय सीनियर व जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता 29 अक्टूबर तक चलेगी। शाला प्राचार्य दीपिका ठोलिया ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे जिले से 35 स्कूल की टीम भाग ले रही है। आगाज शाला प्रधान भरत कुमार ठोलिया ने ध्वज फहराकर किया।
कार्यक्रम में प्रधान ठोलिया ने कहा कि शिक्षा हो या खेल एक विद्यार्थी व खिलाड़ी के लिए धैर्य अनुशासन व नेतृत्व क्षमता होनी आवश्यक है।
इससे पूर्व कार्यक्रम में आए त्रिनेत्र शर्मा, विश्वजीत सिंह, सीमा सोनी, राजेश यादव, सीमा जोशी, करुणा पालीवाल व महिमा पालीवाल को शाला की पीटीआई अनसुइया बिठू व अन्य स्टाफ ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष सुनीता गुर्जर ने किया।