Samachar Seva

Mission Patrkarita

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने दंतौर में लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बुधवार को दंतौर में ग्राम पंचायत द्वारा बनाई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कलेक्‍टर ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं के लिए यह लाइब्रेरी लाभदायक साबित होगी। यहां युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर वातावरण मिलेगा तथा सभी आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी।

समारोह में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, जिला परिषद सीईओ सोहनलाल, खाजूवाला के उपखंड अधिकारी पंकज गढ़वाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार, सहायक निदेशक डॉ अरविंद आचार्य, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी सोहनलाल, तहसीलदार कमलेश सिंह, खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला, थानाधिकारी खाजूवाला सुरेंद्र प्रजापत और दंतौर थानाधिकारी जेठाराम मेघवाल मौजूद रहे।