Samachar Seva

Mission Patrkarita

एसकेआरएयू बीकानेर में हुआ डिस्‍पेंसरी का शुभारंभ

Dispensary inaugurated at SKRAU Bikaner

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। एसकेआरएयू बीकानेर में हुआ डिस्‍पेंसरी का शुभारंभ, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) बीकानेर में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर  (डिस्पेंसरी) का शुभारंभ विवि कुलपति डॉ. अरुण कुमार व कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने  किया।

यह डिस्पेंसरी विवि परिसर के पुराने लैंडस्केप कार्यालय में स्थापित की गई है। डिस्‍पेंसरी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुली रहेगी। समारोह में वक्‍ताओं ने कहा कि विवि परिसर में डिस्‍पेंसरी खुलने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर विद्यार्थियों व स्‍टाफ को कैंपस से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

डिस्‍पेंसरी में एक डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ समेत कुल 07 कार्मिकों का स्टाफ नियुक्‍त किया गया है।