Samachar Seva

Mission Patrkarita

माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल एपीओ

Director of Secondary Education Gaurav Aggarwal APO

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल एपीओ, राज्‍य सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर बीकानेर में माध्‍यमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक गौरव अग्रवाल को एपीओ कर दिया है।

सोमवार को जारी आदेश में लिखा गया है कि श्री गौरव अग्रवाल आईएएस निदेशक माध्‍यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर को आगामी आदेशों तक पदस्‍थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा जाता है।

इस आदेश में राजस्‍थान सरकार के कार्मिक (क-1) विभाग के संयुक्‍त शासन सचिव देवेन्‍द्र कुमार के हस्‍ताक्षर हैं। आदेश के प्रतिलिपि की सूचना केन्‍द्र व राज्‍य सरकार सहित 14 स्‍थानों पर भेजी गई है।

जानकारी के अनुसार सीनियर टीचर भर्ती पेपर लिक के मास्टरमाइंड अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को प्रमोट करने के मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को राज्य सरकार ने पद से हटाया है।