Samachar Seva

Mission Patrkarita

दीवाली पर जली ढाणी, किसान झुलसा, तीन बकरियां मरी

Dhani burnt on Diwali, farmer scorched, three goats died

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। दीवाली पर जली ढाणी, किसान झुलसा, तीन बकरियां मरी, पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के गांव सोनियासर मीठिया में  हरिराम मेघवाल पुत्र अगराराम खेत स्थित ढाणी सोमवार को आग से खाक हो गई।

इस आग में तीन बकरियों जलकर भस्‍म हो गई। आभूषण जल गए। ढाणी में बंधी गाय तथा उसे बचाने आया किसान झुलस गये। हरिराम सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है।

जब आग लगी तब हरीराम और उसका परिवार के घर के आगे ही सो रहा था।  ग्रसरपंच नंदकिशोर बिहाणी ने किसान के नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से बात की है।

पीडि़त हरिराम ने बताया कि ढाणी में सोने चांदी के गहने, 15 हजार के करीब नगदी, तीन क्विंटल ग्वार, 10 क्विंटल बाजरा भी जल गया।

Dhani burnt on Diwali, farmer scorched, three goats died

Dhani burnt on Diwali, farmer scorched, three goats died