Samachar Seva

Mission Patrkarita

अस्‍पताल पहुंचे डीजी मदन मेघवाल

DG Madan Meghwal reached the hospital

मोहन कड़ेला की रिपोर्ट

बीकानेर, (समाचार सेवा)। अस्‍पताल पहुंचे डीजी मदन मेघवाल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउंडेशन (अम्बेडकर पीठ) के महानिदेशक (डीजी) मदन गोपाल मेघवाल ने सोमवार सुबह पीबीएम अस्पताल पहुंचकर द मदर केयर ट्रस्ट द्वारा गोद लिये गये आई और आर वार्ड का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली तथा अस्पताल में बेहरत सुविधाओं के लिये हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने आई और आर वार्ड में अपने ट्रस्ट द मदर केयर की ओर से करवाये जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा बाकी सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के लिये कहा।

इस दौरान पीबीएम अधीक्षक परमिन्द्र सिरोही व पन्नलाल चंदन उनके साथ रहे।