Samachar Seva

Mission Patrkarita

जयनारायण व्‍यास कॉलोनी निवासी देवेश झालानी गिरफ्तार

Devesh Jhalani, resident of Vyas Colony, arrested

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जयनारायण व्‍यास कॉलोनी निवासी देवेश झालानी गिरफ्तार, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने जयनारायण व्‍यास कॉलोनी में मकान 4डी-50-51 निवासी देवेश झालानी पुत्र आलोक झालानी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी अरविन्‍द भारदवाज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवेश चैक अनादरण के कई मामलों में आरोपी है। वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिये लंबे समय से बीकानेर तथा बीकानेर से बाहर अपनी फरारी काट रहा था।

Devesh Jhalani, resident of Vyas Colony, arrested

Devesh Jhalani, resident of Vyas Colony, arrested

उन्‍होंने बताया कि देवेश के खिलाफ अलग अलग न्‍यायालयों से चेक अनादरण के मामलों में चार स्‍थायी वारंट जारी हो चुके थे। आरोपी इन वारंटों में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये इधर-उधर भाग कर बच रहा था। गुरुवार को उसे पकड लिया गया।

थानाधिकारी अरविन्‍द भारदवाज ने बताया कि आरोपी देवेश को आज शुक्रवार 11 जून को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि स्‍थायी वारंटी देवेश को की गिरफतारी हैड कांस्‍टेबल रोहिताश भारी ने की। जबकि देवेश को पकडने वाली टीम में हैड कांस्‍टेबल रोहिताश भारी, कांस्‍टेबल अनिल कुमार, अमित कुमार व राकेश कुमार शामिल रहे।