Samachar Seva

Mission Patrkarita

देवर ने किया दुष्‍कर्म का प्रयास, पति व पुत्र ने की जमकर पिटाई

Devar tried to rape, husband and son beaten

बीकानेर, (समाचार सेवा)। देवर ने किया दुष्‍कर्म का प्रयास, पति व पुत्र ने की जमकर पिटाई, जामसर थाना पुलिस ने एक विवाहिता से दुष्‍कर्म करने व उससे मारपीट करने के आरोप में बम्‍बलू गांव के निवासी तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादिया ने रविार दोपहर को दर्ज कराये इस मामले में पुलिस को बताया कि उसके देवर ने इस माह 24 मई को गांव बम्‍बलू में दोपहर के समय उससे बलात्‍कार करने का प्रयास किया। पीडिता के अनुसार इस दौरान उसके पति व पुत्र ने उसकी पिटाई की।

थानाधिकारी गौरव खिडिया ने बताया कि इस मामले में आरोपी जेठाराम, बाबूलाल व पवन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, 354, 323, 341 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।