Samachar Seva

Mission Patrkarita

चिकित्सा कार्मिकों की प्रतिनियुक्तियां निरस्त

Deputations of medical personnel canceled govt order

बीकानेर, (समाचार सेवा) चिकित्सा कार्मिकों की प्रतिनियुक्तियां निरस्त, राज्‍य सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्‍न कार्यालयों व विभागों में कार्य व्यवस्थार्थ और प्रतिनियुक्तियों पर कार्य कर रहे चिकित्सा कार्मिकों की प्रतिनियुक्तियां निरस्‍त कर दी हैं।

ऐसे सभी कार्मिकों अब अपने मूल पदस्‍थापन की जगहों पर ही काम करना होगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आदेश की अवहेलना करने पर वाले कार्मिकों के खिलाफ ना केवल अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी बल्कि उनका फरवरी 2022 से वेतन भी आहरित नहीं हो सकेगा।

राज्‍य सरकार के इस आदेश से बीकानेर में सीएमएचओ कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, पीबीएम अस्पताल, नर्सिंग स्कूल, नर्सिंग कॉलेज, जिला अस्पताल सहित बीसीएमओ कार्यालयों और चिकित्सालयों, शहरी डिस्पेंसरियों, पीएचसी, सीएचसी आदि में कार्मिक प्रभावित होंगे।