Samachar Seva

Mission Patrkarita

बढ़ती महंगाई पर काबू पाने की मांग पर किया प्रदर्शन

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बढ़ती महंगाई पर काबू पाने की मांग पर किया प्रदर्शन, गंगासागर फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को कलेक्‍ट्रेट के सामने महंगाई पर रोक लगाने की मांग पर प्रदर्शन किया गया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमन्त कातेला के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम  अति जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। सरकार को भेजे गए ज्ञापन में बढ़ती महंगाई व खाद्य तेलों की बढ़ती दरों को कम करने व असीमित भंडारण पर रोक लगाने की मांग की गई।

प्रदर्शन में एडवोकेट  हनुमान प्रसाद शर्मा, एस एस शर्मा, दिनेश लखोटिया, भरत कुमार (गुरदस), गोरधन सारस्वत, आशीष, मनीष, धनपत मारू,  मुकेश जोशी, चंद्रप्रकाश, श्याम,  आंनद आदि वन्देमातरम टीम के सदस्य, युवा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष और बीकानेर के जागरूक नागरिक मौजूद रहे।