Samachar Seva

Mission Patrkarita

स्कूलों में खेल सामग्री हेतु बजट जारी करवाने की मांग

Demand for release of budget for sports material in schools

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  स्कूलों में खेल सामग्री हेतु बजट जारी करवाने की मांग, शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा से मुलाकात कर जिले के प्रत्येक स्कूल में खेलकूद के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए उचित बजट जारी करने की मांग की।

रेस्‍टा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया कि बोड़ा से जिले में कार्यरत सभी ब्लॉकों के शिक्षकों की समस्याओं नोशनल लाभ, एसीपी, स्थायीकरण आदि के बकाया प्रकरणों के जल्द निस्तारण की भी मांग की गई।

बोड़ा ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि समस्याओं का जल्द समाधान करवाया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद, शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष धूमल भाटी, जिला महासचिव संजीव कुमार यादव, मदन लाल मीणा, पवन कुमार आदि शामिल रहे।