Samachar Seva

Mission Patrkarita

महिला मरीज की मौत, आरोग्‍यम अस्‍पताल पर पर मामला दर्ज

Death of female patient, case registered against Arogyam Hospital

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। महिला मरीज की मौत, आरोग्‍यम अस्‍पताल पर पर मामला दर्ज, सदर थाना पुलिस ने इलाज के दौरान एक महिला मरीज सुमन भार्गव की मौत के मामले में ट्रांसपोर्ट गली रानी बाजार स्थित प्राइवेट अस्‍पताल आरोग्‍यम के मालिक विजय पित्‍ती, सर्जन डॉ. अनीश भाटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रानी बाजार निवासी 63 वर्षीय दिनेश भार्गव पुत्र कान सिंह ने अदालती इसतगासे से दर्ज इस मामल में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सुमन को पथरी के चलते पेट दर्द होने पर इस वर्ष 25 फरवरी को रात साढ़े आठ बजे आरोग्यम अस्पताल में जांच करवाई गई। आरोपी चिकित्‍सकों ने इलाज में लापरवाही की।

इससे उसकी पत्‍नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की महिला मरीज की मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।