USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। शहर के गोगागेट क्षेत्र में शनिवार शाम एक मृत भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हिसार ऑटोमोबाइल के संचालक गोविंदर सिंह पुत्र भोपाल सिंह राजपूत (53), निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, बीकानेर, हाल हिसार ऑटोमोबाइल, गोगागेट बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 4 जुलाई 2026 को शाम करीब 7:45 बजे वह अपनी दुकान के बाहर गणेश सोलंकी के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान गंगाशहर की ओर से एक सफेद रंग की ओमनी वैन गोगागेट की तरफ आई। परिवादी के अनुसार वाहन चालक ने उनकी दुकान के सामने एक कार्टून (गत्ते के डिब्बे) में करीब चार से पांच माह का मृत भ्रूण डालकर वहां छोड़ दिया और वाहन लेकर गोगागेट की ओर चला गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 94 के तहत प्रकरण संख्या 177/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल कुलदीप सिंह कर रहे हैं।


