Samachar Seva

Mission Patrkarita

भाकपा का दो दिवसीय राज्‍य सम्‍मेलन 27 सितंबर से बीकानेर में

CPI's two-day state convention in Bikaner from September 27..

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। भाकपा का दो दिवसीय राज्‍य सम्‍मेलन 27 सितंबर से बीकानेर मेंं, भारतीय कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी (भाकपा) का क्रांतिकारी लेखक शौकत उस्‍मानी को समर्पित दो दिवसीय राज्‍य सम्‍मेलन आगामी 27-28 सितंबर को बीकानेर में नोखा रोड स्थित सम्‍पत पैलेस में आयोजित होगा।

सम्‍मेलन का उद्घाटन 27 सितंबर को भाकपा के राष्‍ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान करेंगे। भाकपा के राज्‍य सचिव कॉमरेड नरेन्‍द्र आचार्य ने बताया कि उद्घाटन सत्र शिक्षक नेता रहे कॉमरेड गिरधारीलाल व्‍यास को समर्पित रहेगा।

आचार्य ने बताया कि बीकानेर में भाकपा का यह तीसरा राज्‍य सम्‍मेलन आयोजित हो रहा है। इससे पूर्व वर्ष 1982 तथा उसके बाद वर्ष 1992 में बीकानेर में भाकपा का राज्‍य सम्‍मेलन आयोजित किया गया था।

जिला सचिव अविनाश व्‍यास ने बताया कि प्रस्‍तावित राज्‍य सम्‍मेलन में बीकानेर सहित राष्‍ट्रीय जन समस्‍याओं पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।