Samachar Seva

Mission Patrkarita

युवा दम्‍पत्ति ने की आत्‍महत्‍या, बच्ची को अनाथ छोड़ा

Couple commits suicide, leaves girl orphan

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। युवा दम्‍पत्ति ने की आत्‍महत्‍या, बच्ची को अनाथ छोड़ा, बीछवाल थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में अम्बेडकर भवन व सांखला भवन के पास किराए के मकान में रहने वाले झुंझुनूं मूल के अमित कुमार तथा उसकी पत्नी पूनम ने फंदे पर झूलकर आत्‍महत्‍या की है।

शुक्रवार की सुबह घर में मौजूद चार साल की बच्‍ची के रोने की आवाज से लोगों को वारदात की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को फंदे से उतारा तथा पलंग पर पड़े पत्नी के शव चिकित्‍सीय जांच के बाद मॉर्च्युरी में रखवाया है।

आत्‍महत्‍या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार म्रतक अमित कुमार झुंझुनूं जिले के सूरज क्षेत्र का निवासी है। वह बीकानेर में एक सोलर कंपनी में काम कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।