Loading Now

updates

कोरोना अपडेट- इन इलाकों के है नए 15 संक्रमित

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में शुक्रवार को कुल 15 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए है। जिनमें एक की मौत हो चुकी है। सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने बताया कि एमडीवी कॉलोनी, बड़ा गणेश मंदिर के पास, नत्थूसर गेट के 2-2, एम एम स्कूल के पास, आचार्य चौक, धरणीधर मंदिर के पास 2-2, पुष्करणा स्टेडियम, श्रीरामसर, स्वामियों का मोहल्ला व कीकाणी व्यासों का चौक के शामिल है।

बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अब तक का आंकडा 384 हो चुका है। शुक्रवार को कुल 14 कोरोना मरीज अब तक रिपोर्ट हो चुके हैं। बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 400 तक पहुंचने की और अग्रसर है।

बीकानेर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितो की संख्‍या 14 हो गई है। आज ये आंकडा 384 तक पहुंच गया है। सीएमएचओ डॉ. बी. एल मीणा ने बताया कि संक्रमित मरीजों से मिलजुल चुके लोगो की पहचान की जा रही है।

इसी के साथ अभी तक बीकानेर में कोरोना के कारण 17 मौते हो चुकी है।

Share this content:

You May Have Missed