Samachar Seva

Mission Patrkarita

कोरोना जागरूकता : बीकानेर संभाग होगा पुरस्कृत

Corona awareness: Bikaner division will be rewarded

बीकानेर, (samacharseva.in)। कोरोना जागरूकता : बीकानेर संभाग होगा पुरस्कृत, भारत स्काउट व गाइड राष्‍ट्रीयमुख्यालय नई दिल्ली के द्वारा कोविड 19 के अर्न्तगत कोरोना जागरूकता के लिये बेहतर कार्य करने के लिये देश के 25 जिलों को पुरस्कार हेतु चयनित  किया।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश से 07 जिलों का चयन किया गया, जिसमें बीकानेर संभाग के बीकानेर, हनुमानगढ, श्रीगंगानगर एवं झुंझुनू जिलों को  राष्‍ट्रीयचयन समिति ने पुरस्कार योग्य पाया है।

12 सितम्बर को नेशनल यूथ काम्पलेक्स गदपुरी हरियाणा में आयोजित समारोह में यह सम्मान दिया जायेगा।