Samachar Seva

Mission Patrkarita

विशेष जागरूकता अभियान प्रतियोगिता के संयोजक हुए सम्मानित

Convenor of special awareness campaign competition honored

बीकानेर, 19 अगस्त। विशेष जागरूकता अभियान प्रतियोगिता के संयोजक हुए सम्मानित, विशेष जागरूकता अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के संयोजकों का सम्मान बुधवार को सूचना और जनसंपर्क कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित किया गया।

समारोह में कलक्‍टर नमित मेहता ने सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा डॉ. राकेश हर्ष जिला शिक्षा अधिकारी उमाशंकर किराड़ू, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र मंजू नैण गोदारा, अध्यापक, राजकीय बधिर विद्यालय, माँगीलाल भद्रवाल, उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सत्येन्द्र सिंह राठौड़, सहायक परियोजना अधिकारी साक्षरता राजेन्द्र जोशी, सचिव राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी शरद केवलिया, वरिष्ठ सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय बृजेन्द्र सिंह, कला शिक्षक भूरमल सोनी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, एडीएम (प्रशासन) ए.एच. गौरी, सूचना और जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक विकास हर्ष ने भी विचार रखे।