Loading Now

updates

प्रतिभाशाली दृष्टि दिव्यांग सुनीता मोहता का  अभिनंदन किया

Congratulating the talented visually challenged Sunita Mohta

बीकानेर, (समाचार सेवा) प्रतिभाशाली दृष्टि दिव्यांग सुनीता मोहता का  अभिनंदन किया, बीकानेर निवासी दृष्टि दिव्यांग कु. सुनीता मोहता का राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अंग्रेजी विषय के हायक प्रोफेसर पद पर चयन होने पर बुधवार को डॉ. धनपत राय रोड़ स्थित मोहता हाउस में सुनीता का अभिनंदन किया गया।

माहेश्वरी सभा बीकानेर शहर के अध्यक्ष गोपीकिशन पेड़ीवाल ने सुनीता को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सुनीता मोहता के पिता बजरंग लाल माता यशोदा देवी मोहता का भी बहुमान किया गया।

इस अवसर पर कु. सुनीता मोहता ने कहा कि उसकी इस उपलब्धि में उसके माता-पिता, परिजनों, गुरुजनों, शुभचिंतकों का सहयोग रहा।

समारोह में माहेश्वरी सभा बीकानेर शहर के उपाध्यक्ष दाऊलाल बिनानी, डॉ. नरसिंह बिनानी, माहेश्वरी सभा बीकानेर शहर के मंत्री रघुवीर झंवर,

राजेश मोहता, रमेश चांडक, जुगल राठी, अनिता मोहता, राजेश झंवर, आनंद पेडीवाल, भवानीशंकर राठी आदि उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed