Samachar Seva

Mission Patrkarita

व्‍यास कॉलोनी थाने से चुरा ले गया जप्‍तशुदा बुलेट बाइक

Confiscated bullet bike stolen from police station copy

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) व्‍यास कॉलोनी थाने से चुरा ले गया जप्‍तशुदा बुलेट बाइक, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने थाने में जप्‍त शुदा एक बुलेट बाइक चुरा ले जाने के आरोप में जांगलू गांव निवासी संजू बिश्‍नोई पुत्र रामगोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी 21 वर्षीय संजू बिश्‍नोई को अरेस्‍ट कर हवालात में रखा है। चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। संजू को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाने के कांस्‍टेबल प्रताप सिंह जाट की ओर से बुधवार प्रात 4.13 बजे इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी संजू सोमवार की आधी रात लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर थाने में रखी एमवी एक्‍ट के तहत जप्‍तशुदा बुलेट बाइक आरजे 50 एसबी 9686 चुरा ले गया।

थानाधिकारी महावीर बिश्‍नोई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच एएसआई पूर्ण सिंह को सौंपी है।