Samachar Seva

Mission Patrkarita

कर्नल चुग दुबई पुलिस शिखर सम्मेलन में होंगे मुख्‍य वक्‍ता

Colonel Chugh will be the keynote speaker at the Dubai Police Summit

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) कर्नल चुग दुबई पुलिस शिखर सम्मेलन में होंगे मुख्‍य वक्‍ता, बीकानेर के कर्नल पी.के. चुग को दुबई में 5-7 मार्च को होने वाले आगामी विश्व पुलिस शिखर सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है।

कर्नल चुग यह गौरव प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय होंगे। कर्नल चुग भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुलिस श्वान प्रशिक्षक हैं। सम्मेलन में कर्नल चुग पुलिस श्वानों की समग्र दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों, तकनीकी प्रगति और रणनीतिक दृष्टिकोण पर अपना व्याख्यान देंगे।

कर्नल चुग राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर से पढ़ाई करने के बाद सेना में चले गये थे। उन्होंने दो बार विशिष्ट श्वान यूनिट की कमान सँभाली थी। उन्होंने हाल ही में नई दिल्ली में पुलिस श्वानों के प्रशिक्षण संबंधित केंद्र स्थापित किया है।