कलक्‍टर ने नालों की सफाई व्यवस्था पर जतायी नाराजगी

Collector expresses displeasure over cleaning system of drains
Collector expresses displeasure over cleaning system of drains

कहा, मानसून के मद्देनजर मिशन मोडपर कार्य करना जरूरी

बीकानेर, (समाचार सेवा) कलक्‍टर ने नालों की सफाई व्यवस्था पर जतायी नाराजगी, कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को सैटेलाइट अस्पताल, प्रताप बस्ती, भुट्टा चौराहा, गिन्नाणी, लाइन पुलिस और सूरसागर क्षेत्र स्थित नालों का अवलोकन किया।

उन्‍होंने गंदगी से अटे नालों के निरीक्षण के बाद क्षेत्र की वर्तमान सफाई की व्यवस्था पर असंतोष जताया।

उन्होंने शहर के सभी छोटे-बड़े नालों को कवर करने की विस्तृत कार्ययोजना बनाने को कहा तथा पहले चरण में दुर्घटना संभावित नालों को कवर करवाने के निर्देश दिये।

कलक्टर ने निगम अधिकारियों को बरसात के मौसम के मद्देनजर नालों की सफाई के कार्य को ‘मिशन मोड’ पर करना जरूरी बताया।

उन्‍होंने शहर में जल भराव के संभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया। नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के दौरान कलक्टर के साथ गोपाल राम बिड़दा, अशोक व्यास, नजीर गौरी, समुंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

सूरसागर में आ रहा सीवरेज का पानी, होगी कानूनी कार्यवाही,

सूरसागर में धोबीधोरा की ओर बने एक मकान के सीवरेज का पानी सूरसागर में आने की शिकायत पर कलक्टर ने मौका मुआयना किया।

उन्होंने निगम आयुक्त को संबंधित मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर करवाने को कहा।

उन्होंने कहा कि सूरसागर को गंदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए।