Samachar Seva

Mission Patrkarita

सीएम ने बीकानेर की दो सड़कों का किया शिलान्यास

CM lays foundation stone of two roads of Bikaner

बीकानेर, (समाचार सेवा) सीएम ने बीकानेर की दो सड़कों का किया शिलान्यास,  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बीकानेर जिले की दो सड़कों का शिलान्‍यास किया।

इनमें श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में बरसलपुर ब्रांच के समानांतर 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 48 किलोमीटर लम्बाई सड़क के विकास व उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रणजीतपुरा ओसियां एसएच 87ए पर 82 किलोमीटर सड़क कार्य का शिलान्यास भी किया।

इस सड़क के निर्माण पर 60 करोड़ प्ये व्यय किए जाएंगे।

समारोह में सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव तथा ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे।

समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कलक्टर ने बताया कि 5 सितंबर से 20 अक्टूबर तक सड़क मरम्मत कार्य करवाएं जाएंगे।