Samachar Seva

Mission Patrkarita

सीएम गहलोत ने किया डॉ॰ मेघना शर्मा की दो पुस्तकों का लोकार्पण

CM Gehlot released two books of Dr. Meghna Sharma

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) सीएम गहलोत ने किया डॉ॰ मेघना शर्मा की दो पुस्तकों का लोकार्पण, महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर में इतिहास विभाग की सहायक आचार्य डॉ. मेघना शर्मा द्वारा संपादित दो द्विभाषीय पुस्तकों का लोकार्पण मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने रविवार को जयपुर स्थित अपने आवास पर किया। 

समारोह में डॉ. मेघना के सुपुत्र सौम्य शर्मा ने मुख्यमन्त्री गहलोत कों पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। पुस्‍तक संपादक डॉ. मेघना ने सीएम गहलोत का शॉल ओढाकर सम्मान किया। डॉ॰ मेघना शर्मा ने सीएम गहलोत को बताया कि पुस्‍तकों में देश  विदेश के विद्वानों के स्त्री विमर्श आधारित आलेख व शोध पत्र शामिल हैं।

डॉ. शर्मा ने बताया कि दोनों पुस्तकें बीकानेर के सूर्य प्रकाशन मंदिर द्वारा प्रकाशित की गईं हैं। ये पुस्‍तकें महिला विमर्श के ऐतिहासिक पहलुओं के साथ साथ हिन्दी व राजस्थानी साहित्य में नारी के पार्श्वीकरण व संवैधानिक परिप्रेक्ष्यों को समेटे हुए हैं।