Samachar Seva

Mission Patrkarita

कल जारी होगा कक्षा 12 की विज्ञान संकाय परिणाम

rbse 12 sc

बीकानेर, (samacharseva.in)। कल जारी होगा कक्षा 12 की विज्ञान संकाय परिणाम, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम कल जारी होगा। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। डोटासरा ने कहा कि कल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली की उपस्थिति में अजमेर से दोपहर 4 बजे 12वीं विज्ञान का परिणाम जारी करने का कार्यक्रम है।

कोरोना काल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं व 10वीं की परीक्षा पूरी होने के बाद अब 20 लाख छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इसी महीने सभी कक्षाओं की परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा है। सबसे पहले 12वीं विज्ञान वर्ग का परिणाम 8 जुलाई को आएगा। फिर 12वीं वाणिज्य और कला का परिणाम जारी किया जाएगा। दसवीं का परिणाम सबसे आखिरी में आएगा। दरअसल, 10वीं कक्षा में करीब 11 लाख छात्र-छात्राएं हैंं। 10वीं कक्षा के दो पेपर 29 व 30 जून को हुए हैं। कल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली जी की उपस्थिति में अजमेर से दोपहर 4 बजे 12वीं विज्ञान का परिणाम जारी करने का कार्यक्रम है।