Loading Now

updates

शहर कांग्रेस ने राजीव गांधी को याद किया

बीकानेर, (समाचार सेवा)  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर शनिवार को बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पंच शती सर्किल पर स्मरण सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।

सभा की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने की। उन्‍होंने कहा की राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी। वे युवाओं और किसानों के प्रेरणास्पद रहे हैं।

सभा को प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, किशनलाल इनाखिया, प्रवक्ता नितिन वत्सस, सांगीलाल वर्मा, शांतिलाल सेठिया, बिसनाराम सियाग, इकबाल मलवान,

शिवलाल गोदारा, पार्षद अंजना खत्री, संतोष प्रजापत, गोवर्धन मीना, चंद्रशेखर चावरिया, श्याम कुमार तंवर, अब्दुल रहमान लोदरा, डॉ. मिर्जा हैदर बेग, तोलाराम सियाग ने भी संबोधित किया।

Share this content:

You May Have Missed