बीकानेर, (समाचार सेवा)।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शनिवार को जबरन रोकने और उनके साथ कि गयी अभद्रता के विरोध में रविवार को बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका।
विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जानबूझकर द्वेषतापूर्ण कार्यवाही कर रही है और पूरी तरह से हिटलरशाही तरीके से शासन कर रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार को उत्तरप्रदेश में जो केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ उसको कांग्रेसजन बर्दाश्त नही करेगा और जब जब भी इस तरह की कार्यवाही होगी उसका विरोध सड़को पर कांग्रेस करेगी। गहलोत ने कहा कि भाजपा इस मुगालते में ना रहे कि अब कांग्रेसजन कुछ नही बोल सकते अगर द्वेषतापूर्ण कार्यवाही को ना रोका गया तो इस से भी ज्यादा बड़ा और जनांदोलन कर कांग्रेस भाजपा का विरोध करेगी।
प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि ऐसा लगता है कि भारत मे अब आजादी नही रही कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से किसी पीड़ित से नही मिल सकता और अपनी बात नही रख सकता ऐसा शासन तो अंग्रेजो का भी नही था लेकिन भाजपा शासन का यह रवैया देश को तोड़ने और जातिगत जहर घोलने जैसा है। प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि आज प्रदर्शन के दौरान हर उपस्थित कांग्रेसजन ने भाजपा की दमनात्मक नीतियों का विरोध किया और दृढ़ निश्चय किया कि इस तानाशाही शासन के खिलाफ खुलकर सड़को पर आना पडा तो पीछे नही हटेंगे।

आज पुतला दहन कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, कन्हैयालाल कल्ला, श्रीलाल व्यास,मुकेश राजस्थानी, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सांखला, अरविंद मिढा, कमला विश्नोई, हजारी देवड़ा, महासचिव ललित तेजस्वी, विकी चढ़ा,सुभाष स्वामी, जावेद परिहार ब्लॉक अध्यक्ष आंनद सिंह सोढा, रमजान अली कच्छावा, मगनलाल पणेचा,यूथ अध्यक्ष अरुण व्यास, राहुल जादुसांगत महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, आईटी सेल अध्यक्ष जयदीप सिंह जावा,एससीएसटी अध्यक्ष गोवर्धन मीणा, राधा भार्गव, उमा सुथार, सचिव विकास तंवर,श्याम कुमार तंवर, एजाज पठान, शिव गहलोत,मनोज किराड़ू,नवनीत आचार्य, अभिषेक डेनवाल, अभिषेक पंवार, दीपक कच्छावा, देवकिशन गहलोत, अकरम अलीशशि राज गोयल, मनोज विश्नोई ताहिर हसन,अता हुसैन कादरी जाकिर पठान सहित कांग्रेसजन मौजूद थे
















