Samachar Seva

Mission Patrkarita

यूपीएससी चयनित आदित्य आचार्य का किया नागरिक अभिनंदन

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  यूपीएससी में देशभर में 96 वीं रैंक हासिल कर आईपीएस के रूप में चयनित हुए बीकानेर निवासी आदित्य आचार्य पुत्र अमित आचार्य का बुधवार को धरणीधर सभागार में आयोजित समारोह में नागरिक अभिनंदन किया गया। आईपीएस प्रशिक्षण से पूर्व निज बीकानेर पहुंचे आदित्य आचार्य ने बीकानेर की जड़ों के योगदान को याद किया।

Citizens felicitated UPSC selected Aditya Acharya..

आचार्य का यह अभिनंदन मजदूर व कर्मचारी महासंघों तथा सर्व समाज मित्र मंडल द्वारा भव्य किया गया। समारोह में राज्य कर्मचारी बेरोजगार मजदूर महासंघ, मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ, प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ, सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ और सर्व समाज मित्र मंडल के पदाधिकारी व सदस्‍य शामिल हुए।  कार्यक्रम में अतिथि पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, रामकिशन आचार्य, लक्ष्मी नारायण व्यास व देवेंद्र व्यास ने रहे। अध्यक्षता पूर्व कर्मचारी नेता जुगल किशोर जोशी तथा पूर्व महामंत्री बृजराज आचार्य ने की।

गणमान्‍यजन रहे मौजूद

समारोह में सेवानिवृत्त सहायक निदेशक जनसंपर्क विभाग विकास हर्ष, मधु कुमार आचार्य, डॉ विजय शंकर पुरोहित, भास्कर आचार्य, अख्तर अली, अशोक पुरोहित, राजीव लोचन व्यास, अनुभव व्यास, अल्ताफ अली, स्नेह राज सांखला, सुरेंद्र देवड़ा, विजय सिंह शेखावत, राजकुमार मारू, अशोक रंगा, आनंद जोशी, पन्नालाल स्वामी, हरिराम तिवारी, दुर्गादास आचार्य, मोहित सेवग, विनोद हर्ष, योगेश आचार्य, विहान आचार्य शामिल रहे। संचालन रविंद्र हर्ष किया।