NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। मुख्यमंत्री ने नाथद्वारा में 369 फुट ऊंची शिव प्रतिमा का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को राजसमन्द के नाथद्वारा में विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व की विशालतम प्रतिमा के रूप में ‘विश्वास स्वरूपम्’ का निर्माण किया गया है। इसमें लगभग दस साल का समय लगा। उन्होंने 369 फुट ऊंची विश्वास स्वरूपम् प्रतिमा के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले मदन पालीवाल की सराहना की।
समारोह में प्रसिद्ध कथा वाचक मुरारी बापू, विधानसभा अध्यक्ष श्री सीपी जोशी, नगरीय विकास मंत्री शान्ति धारीवाल, कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना, गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, राजसमन्द सांसद दीया कुमारी, विधायक सुदर्शन सिंह रावत,
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा सहित देशभर से प्रसिद्ध संत एवं समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
