Samachar Seva

Mission Patrkarita

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को बीकानेर के गुसाईसर बड़ा गांव में

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को दोपहर 2:20 बजे जोड़ी (चूरू) से हवाई मार्ग से प्रस्थान कर दोपहर 2:50 बजे श्रीडूंगरगढ़ के गुसांईसर बड़ा हैलीपेड पहुंचेंगे।

वे यहां से दोपहर 2:55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 3 से सायं 4 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम गुसांईसर बड़ा में आयोजित शिविर का अवलोकन करेंगे। शिविर अवलोकन के पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा पौधारोपण किया जाएगा।

इसके पश्चात वे सायं 4 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर सायं 4:05 बजे तक गुसांईसर बड़ा हेलीपैड पहुंचेंगे। वे यहां से सायं 4:10 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर सोमवार को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी कावेंद्र सागर, जिला परिषद के सीईओ सोहनलाल और एसडीएम उमा मित्तल ने तैयारियों का जायजा लिया।

प्रस्तावित मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम के संबंध में भी चर्चा की गई। इस दौरान सीएमएचओ डॉ पुखराज साध, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया मौजूद रहे।