Loading Now

updates

गालों पर दोंतों से काटा, मारने की धमकी दी, पीडिता पहुंची थाने

बीकानेर, (samacharseva.in)। गालों पर दोंतों से काटा, मारने की धमकी दी, पीडिता पहुंची थाने, एक महिला के घर में घुसकर दबोचने, उसके गालों पर काट खाने तथा उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने इस संबंध में क्षेत्र निवासी दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में व्‍यास कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित अम्‍बेडकर कॉलोनी की निवासी पीडिता ने गुरुवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी लालचंद, मुकेश, सुन्‍दरी व श्रीमती मुकेश गत माह 28 जून की रात को 10.30 बजे उसके घर में घुस गए। बाद में 1 जुलाई को सभी आरोपियेां ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीडिता के अनुसार 28 जून को घर में घुसते ही आरोपी लालचंद व मुकेश ने उसे दबोच लिया।

दबोचने के बाद उसके गालों पर दांतों से काट खाया। पीडिता के अनुसार आरोपी लालचंद के साथ ही उसके घर में घुसी लालचंद की बहिन ने उसकी पिटाई की। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 354क, 458 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर श्रीमती सुषमा को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed