Samachar Seva

Mission Patrkarita

एक किलो सोना देने के नाम पर चार लाख रु. ठगे

bikaner me thagi

बीकानेर, (samacharseva.in)। एक किलो सोना देने के नाम पर चार लाख रु. ठगे, बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल परिसर में हनुमानगढ निवासी एक व्‍यक्ति को काई अज्ञात जना एक किलो सोना देने के नाम पर चार लाख रुपये ठग कर ले गया। पीडित व्‍यक्ति ने इस मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी है।

हनुमानगढ में नोहर थाना क्षेत्र के गांव जसाणा निवासी भाल सिंह जाट पुत्र सुणाराम ने शुक्रवार रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात जना पीबीएम अस्‍पताल परिसर में उसे मिला था।

अज्ञात आरोपी ने उसे एक किलो सोना देने की बात कही और चार लाख रुपये का नकली माल पकडा दिया।