Samachar Seva

Mission Patrkarita

प्रेम जाल में फंसा कर की लाखों की ठगी

Cheated worth lakhs by luring in love trap

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  प्रेम जाल में फंसा कर की लाखों की ठगी, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एक 23 वर्षीय युवक को प्रेमजाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में माजीसा बाड़ी क्षेत्र में गवर्नमेंट प्रेस के सामने की निवासी 28 वर्षीय युवती पूनम सोढा पुत्र सुरेन्‍द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में पटेल नगर के पास महिला आईटीआई कॉलेज के पास के निवासी 23 वर्षीय अभिजीत बेनीवाल पुत्र शंकरलाल जाट ने बुधवार रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी युवती द्वारा 1 जुलाई 2023 को फर्जी दस्‍तावेजों के उपयोग करने के कारण उसका विवि में प्रवेश नहीं हो सका।

साथ ही आरोपिया ने उसे झूठे प्रेमजाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये की ठगी भी की है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपिया के खिलाफ मिली शिकायत की जांच एसआई धर्मपाल को सौंपी गई है।