Samachar Seva

Mission Patrkarita

चरकड़ा निवासी नेमाराम नायक गिरफ्तार

Charkada resident Nemaram Nayak arrested

बीकानेर, (समाचार सेवा)। चरकड़ा निवासी नेमाराम नायक गिरफ्तार, नोखा थाना पुलिस ने गांव चरकड़ा निवासी 25 वर्षीय नेमाराम नायक उर्फ नेमीचंद को  गिरफ्तार कर लिया है। नेमाराम पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में गत माह 7 जून को गांव की ही एक 11 वर्षीय नाबालिगा को बीच रास्‍ते में पकड लिया और उससे अश्‍लील हरकते करने लगा तथा नाबालिगा को उठाकर ले जाने लगा था।

पीडिता के चिल्‍लाने से आसपास के लोगों ने नाबालिगा को छुडवाया इसी बीच आरोपी नेमाराम मौके से भाग गया। नाबालिगा के पिता ने 8 जून को इस वारदात की जानकारी पुलिस को दे दी थी। अब पुलिस ने अपने वांछित आरोपीगण की तलाश के लिये चलाये गये विशेष अभियान के दौरान इस फरार आरोपी नेमाराम को पकड लिया।

नोमाराम की गिरफ्तारी थानाधिकारी ईश्‍वरप्रसाद, हैड कांस्‍टेबल बलवान सिंह, कांस्‍टेबल राधेश्‍याम दवारा सोमवार 5 जुलाई को की गई। उसके खिलाफ नाबालिगा से छेडछाड पर पोक्‍सो एकट के तहत मामला दर्ज है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।