Samachar Seva

Mission Patrkarita

चंद्रकला आचार्य विप्र महिला प्रकोष्‍ठ शहर अध्यक्ष  मनोनीत

Chandrakala Acharya nominated as city president of Brahmin women cell

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) शिक्षिका चन्‍द्रकला आचार्य को विप्र फाउण्डेशन में बीकानेर शहर की महिला प्रकोष्ठ की शहर अध्‍यक्ष मनोनीत किया गया है।

प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष ने बताया प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत और महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सीमा मिश्रा की अनुसंशा पर चंद्रकला आचार्य को बीकानेर शहर जिले की महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्‍होंने बताया कि आचार्य को संगठन की रीति नीति से कार्य करने और सूरत अधिवेशन के आधार पर महिला जागरूकता पर कार्य करते हुवे संगठन के संकल्पो से अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिये गए हैं।