Loading Now

updates

जुआ खेलते 12 श्रमिकों को पकड़ा, छह हजार रु. बरामद

Caught 12 workers playing gambling, six thousand rupees. Found FIRST INFORMATION REPORT

बीकानेर, (समाचारसेवा)। जुआ खेलते 12 श्रमिकों को पकड़ा, छह हजार रु. बरामद, बीछवाल थाना पुलिस ने रीको इंडस्‍ट्रीयल एरिया में जुआ खेलते 12 श्रमिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन जुआरियों के पास से 6 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि रविवार को पुलिस दल ने रीको क्षेत्र में जुआ खेलते पश्चिम बंगान मूल के विश्‍वजीत बर्मन, बप्‍पा बर्मन,  बाप्‍पा मोदक, धर्मा बर्मन सब्रतो मोदक, चंदन बर्मन को पकड़ा है।

उन्‍होंने बताया कि इसी क्षेत्र में जुआ खेलने के दौरान शनिवार को भी बिहार के दरभंगा मूल के हाल रीको क्षेत्र में श्रमिक सत्‍यनारायण सदा, देवन सदा, रुदल सदा, शोभ सदा, हीरालाल सदा को अरेस्‍ट किया गया था।

उन्‍होंने बताया कि पकड़ेे गए सभी लोग रीको क्षेत्र के कारखानों में श्रमिक के रूप में काम करते हैं।

Share this content:

You May Have Missed