Samachar Seva

Mission Patrkarita

व्‍हाटसएप ग्रुप में गंदे संदेश भेजने वाले पर मामला दर्ज

Case registered for sending dirty messages in WhatsApp group

बीकानेर, (समाचार सेवा)। व्‍हाटसएप ग्रुप में गंदे संदेश भेजने वाले पर मामला दर्ज, व्‍हाटसएप पर गंदे संदेश भेजने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूगल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र की रावता आबादी में चक 3 आरएम निवासी 40 साल का कैलाशदान चारण पुत्र कोजदान व्‍हाटसएप ग्रुप में गंदे-गंदे संदेश व वीडियो भेज रहा था।

दंतौर थाना क्षेत्र में आनंदगढ गांव के निवासी 62 साल के दुरसदान चारण पुत्र महासिंगदान ने रविवार दोपहर बाद पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी कैलाशदान को ग्रुप में गंदे संदेश डाल रहा था। जब कैलाश को ऐसा करने पर टोका तो आरोपी ने उन्‍हें मां-बहन की गालियां दी साथ ही लाठी से हाथ पर वार कर उसका हाथ चोटिल कर दिया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई रामदेव को सौंपी गई है।