Samachar Seva

Mission Patrkarita

भूखंड की सौदेबाजी में धोखा, निर्मला, ममता व हरिप्रसाद पर मामला दर्ज

Case registered against Nirmala, Mamta and Hariprasad for cheating in land deal

बीकानेर, (समाचार सेवा)। भूखंड की सौदेबाजी में धोखा, निर्मला, ममता व हरिप्रसाद पर मामला दर्ज, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने भूखंड बेचने का सौदा कर रुपये लेने तथा भूखंड किसी और के नाम कर देने के आरोप में दो महिलाओं निर्मला कामरा, ममता कामरा सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में जयपुर रोड पर हल्‍दीराम प्‍याउ के पास वैशाली नगर के निवासी 75 वर्षीय डॉ. शिवराज सिंह राठौड पुत्र नंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी निर्मला कामरा, ममता कामरा तथा उनके मुनीम हरिप्रसाद ने उसके साथ धोखाधडी की और भूखंड देने का झांसा देकर रुपये हडप लिये।

जबकि आरोपियों ने वहीं भूखंड जिसे उन्‍हें दे दिया था उस भूखंड को धोखे से अन्‍य लोगों को भी बेचान कर दिया। थानाधिकारी अरविन्‍द भारद्वाज ने बताया कि तीनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468ए 471, 506, 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।