Samachar Seva

Mission Patrkarita

लापरवाह अज्ञात मारुति कार चालक पर मामला दर्ज

Case registered against careless unknown Maruti car driver FIR FIRST INFORMATION REPORT

बीकानेर, (समाचार सेवा)लापरवाह अज्ञात मारुति कार चालक पर मामला दर्ज, सदर थाना पुलिस ने दयानंद पब्लिक स्‍कूल के पास लापरवाही से कार चलाकर दुर्घटना करने व दो लोगों को चोटिल करने के आरोप में एक सफेद अज्ञात मारुति कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादी बीकानेर में मुक्‍ताप्रसाद कॉलोनी निवासी 42 साल के विजय कुमार सुथार पुत्र शंकरलाल ने पुलिस को बताया कि अज्ञात कार चालक ने शुक्रवार 5 नवंबर को शाम लगभग पौने पांच बजे दयानंद पब्लिक स्‍कूल के पास लापरवाही से कार चलाकर उसके भाणजे प्रेम व राज की बाइक को टक्‍कर मारी।

इस दुर्घटना में प्रेम व राज चोटिल हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल गोपालराम को सौंपी गई है।