Samachar Seva

Mission Patrkarita

बाबूलाल हत्‍याकांड में दो नामजद सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Case registered against 9 people including two named in Babulal murder case

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बाबूलाल हत्‍याकांड में दो नामजद सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने जोधपुर-जयपुर बाईपास रोड पर रेत के टीले की गई अक्‍कासर निवासी बाबूलाल मेघवाल की हत्‍या के मामले में दो नामजद आरोपियों श्रीडूंगरगढ तहसील के गांव उपनी निवासी मनोज जाट व रामनिवास जाट गोदारा सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी महावीर प्रसाद बिश्‍नोई ने बताया कि मृतक बाबूलाल के पिता जगाराम की लिखित शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 120बी, 3 (2) (V) एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि मामले की जांच अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार को सौंपी गई है। अपने परिवाद में बाबूलाल के पिता ने बताया कि आरोपियों ने 29 व 30 अगस्‍त के बीच उसके पुत्र की हत्‍या कर पुत्र का शव जलाने का प्रयास किया।