USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिले के पांचू थाना क्षेत्र में भूत-प्रेत का साया होने का भय दिखाकर महिला से 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कुदसू निवासी गोमती पत्नी स्वर्गीय मनफूल विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2023 से 2026 के बीच आरोपी छगनाराम पुत्र सादुलाराम जाट निवासी साधुना, तहसील नोखा ने उसे भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर डराया और झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से लगभग 10 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए।
परिवादिया का आरोप है कि जब उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। मामले में पुलिस थाना पांचू में बीएनएस की धारा 318(4), 316(2) तथा बीएनए की धारा 175(3) के तहत मुकदमा संख्या 191/2026 दर्ज किया गया है।
प्रकरण की जांच एएसआई संतोष नाथ के जिम्मे सौंपी गई है।


