Samachar Seva

Mission Patrkarita

नहर का पानी चुराने पर पांच लोगों पर मामला दर्ज

Case filed against five people for stealing canal water

USHA JOSHI बीकानेर (समाचार सेवा)नहर का पानी चुराने पर पांच लोगों पर मामला दर्ज, बज्‍जू थाना पुलिस ने नहर से पानी चुराने पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इंदिरा गांधी नहर परियोजना उप खंड कोलायत के लिफ्ट खंड के सहायक अभियंता व झूंझुनूं मूल के निवासी 28 वर्षीय भगवान सैनी पुत्र जगदीश ने बज्‍जू थाना पुलिस को गुरुवार दात को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने गुरुवार 20 अप्रेल को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक विभाग के बंद किए हुए मोघों से तीन ट्रैक्‍टर चालक पानी की चोरी कर रहे थे।

सहायक अभियंता के अनुसार वर्तमान में नहर से पीने के पानी के अलावा पानी के सभी मोघों को अस्‍थायी रूप से बंद किया हुआ है।

पुलिस ने इस मामले में पैपड़ों की ढाणी निवासी मगनलाल पुत्र हनुमान महाराज, कल्‍याणसिंह की सीड निवासी शंभूसिंह पुत्र भैरूं सिंह, गिराजसर निवासी पूनमचंद पुत्र भंवरलाल, गडियाला निवासी अनोपाराम पुत्र लक्‍खूराम तथा गौरीशंकर पुत्र गिरधारीराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच हैड कांस्‍टेबल श्रवणराम को सौंपी गई है।