Samachar Seva

Mission Patrkarita

कार छीनकर ले जाने वाले को पकडा

naya sahar Thana bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)। कार छीनकर ले जाने वाले को पकडा, नयाशहर थाना पुलिस ने कोठारी अस्‍पताल के पास से एक कार को किराया कर ले जाकर रास्‍ते में चालक को पीटने व गाडी छीनकर ले जाने वाले को अरेस्‍ट किया है। थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि इस मामले में नागौर निवासी आरोपी सोहनलाल नायक पुत्र जगदीश राम (28) को पकडा गया है।

उन्‍होंने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उससे स्विफट कार भी बरामद कर ली गई है। थानाधिकारी ने बताया कि इस माह 23 जुलाई को बीछवाल थाना क्षेत्र के गांव कानासर के निवासी अकबर अली पुत्र फकर दीन ने पुलिस को बताया था कि बुधवार 22 जुलाई को तीन युवक सोहनलाल, सुरेश सिंह, नीपू सिंह कोठारी अस्‍पताल के पास खडे रहने के दौरान उससे मिले। आरोपियों ने उसकी गाडी किराये पर ली।

रास्‍ते में आरोपियों ने उससे मारपीट कर उसे सालासर रोड पर कार से नीचे फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच एसआई जगदीश सिंह को सौंपी हुई है। जांच अधिकारी ने आरोपी सोहनलाल को अरेस्‍ट किया। उसे न्‍यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया और आरोपी से गाडी बरामद की। आगे की पूछताछ जारी है।