Samachar Seva

Mission Patrkarita

केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का किया स्वागत

Cabinet Minister Avinash Gehlot welcomed

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का किया स्वागत, राज्‍य के  सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत शनिवार देर रात्रि बीकानेर पहुंचे।

बीकानेर आगमन पर गहलोत का उपमहापौर राजेंद्र पंवार, भाजपा शहर जिला मंत्री मनीष सोनी, भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल, मिडिया सह संयोजक दुष्यंत सिंह तंवर, कमल गहलोत ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

अविनाश गहलोत के बीकानेर आगमन पर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में सर्किट हाऊस में भी पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

समारोह में एसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, उप महापौर राजेंद्र पंवार, महावीर रांका, बाबूलाल गहलोत, अशोक प्रजापत, पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे।