Samachar Seva

Mission Patrkarita

दोस्‍त को धमकाकर घर से मंगाए रुपये गहने, मामला दर्ज

By threatening a friend, money was ordered from the house, a case was registered

USHA JOSHI, (समाचार सेवा) बीकानेर दोस्‍त को धमकाकर घर से मंगाए रुपये गहने, मामला दर्ज, नयाशहर थाना पुलिस ने एक युवक युवराज सिंह राजपूत को डरा-धमकाकर उससे घर से रुपये, गहने आदि जबरन मंगवाकर रखने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में डी-536 निवासी 38 वर्षीय महिपाल सिंह पुत्र तेज सिंह ने इस संबंध में दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि वह अपने भाई दामोदर के ईलाज के लिये घर से बाहर था।

पीछे सेआरोपी संजय धारणिया, अभिषेक बिश्‍नोई तथा अमन ने उसके लड़के युवराज सिंह को डराया, धमकाया तथा रुपये गहने घर से चोरी कर नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी। एएसआई भगवानदान को जांच सौंपी गई है।