सगाई तोड़ी, लड़की वालों ने सगाई में मिले गहने व रुपये भी हड़पे

Broke engagement, grabbed jewelery and money
Broke engagement, grabbed jewelery and money

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सगाई तोड़ी, सगाई में दिये गहने व रुपये भी हड़पे, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने सगाई तोड़ कर अपनी पुत्रियों की शादी अन्‍यत्र करने तथा सगाई में लड़के वालों से प्राप्‍त सोने-चांदी के गहनों व नकदी रुपयों को हड़प कर जाने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में पवनपुरी स्थित गांधी कॉलोनी में महिला आईटीआई मैन रोड निवासी 53 वर्षीय सुरेन्‍द्र कुमार कुम्‍हार पुत्र प्रेमाराम कुम्‍हार ने अदालती इस्‍तगासे से दर्ज कराये मामले में बताया कि उसके दो पुत्रों की सगाई उसने हनुमानगढ में गांव गोलूवाला निवासी अनंत राम कुम्‍हार की दो पुत्रियों के साथ की थी। सगाई में अंनतराम की पुत्रियों को सोनेचांदी के गहने व नकद रुपये भेंट दिये थे।

परिवादी सुरेन्‍द्र के अनुसार जब उसके दोनो पुत्र शादी के लिये बालिग हो गए तो उसने संगाई को शादी

में बदलने के लिये आरोपी अन्‍नतराम से संपर्क करने का प्रयास किया। आरोपी ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। जैसे तैसे बात हुई तो पता चला कि अनंत कुमार ने उसे बिना बताये सगाई तोड़कर अपनी पुत्रियों की शादी दूसरी जगह पर कर दी।

परिवादी के अनुसार जब उसने अनंत कुमार से सगाई में प्राप्‍त किए गए सोने चांदी के गहने व नकदी रुपये वापस करने की मांग की तो उसे उसका सगाई में दिया हुआ गहना व रुपये देने से साफ मना कर दिया। आरोपी अनंत कुमार, ओम, सोहन, सुमन व बेबी ने आपस में मिलकर आप्‍राधिक षडयंत्र रचकर उसके गहने व रुपये हड़प लिये।

मंगलवा देर शाम को दर्ज कराये गए इस मामले में एएसआई बनवारीलाल को जांच सौंपी गई है।

नृसिंह दास व्यास बने प्रदेशाध्यक्ष

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शहरी जन कल्याण सेवा संस्थान के मुख्य कार्यालय मैं आज हुई बैठक में सर्वसम्मति से नृसिंह दास व्यास को संगठन का प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
संगीता सिंह शेखावत की अनुशंसा पर संस्था के चेयरमैन डॉ मेघराज आचार्य व सचिव खुशाल चंद व्यास व कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नृसिंह दास व्यास को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया
इस बैठक में संभागीय अध्यक्ष शबनम बानो, नवीन आचार्य, प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष आशा शर्मा, जिलाध्यक्ष संतोष परिहार, मुमताज शेख, मुमताज बानो, मीना आचार्य, प्रेम रतन जोशी व सुभाष महाराज अन्य सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभी ने नृसिंह दास व्यास को बधाई दी। यह जानकारी संस्था के सचिव खुशाल चंद व्यास ने दी।

शहर भाजपा की वर्चुअल बैठक

बीकानेर, (समाचार सेवा)। वर्चुअल बैठक में शहर भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के निर्देश दिया और कोविड-19 के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला कि कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना-19 वैक्सीन का टीकाकरण लगाने के लिए प्रेरित करें तथा आगे आने वाले जो भी सेवा कार्य है उनके लिए तैयार रहें

आज की इस वर्चुअल बैठक में शहर भाजपा जिला मंत्री मोहन सुराणा ने बताया कि अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कैंप लगाने की बात कही ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो सके

कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रभारी शहर भाजपा जिला मंत्री अरुण जैन ने कहा कि मंडल के अध्यक्ष और कार्यकर्ता जिस क्षेत्र में कैंप लगाना चाहते हैं वह स्थान और तारीख निश्चित करके बता दे  ताकि  उस क्षेत्र में  वैक्सीनेशन का  कैंप लगाया जा सके

शहर भाजपा जिलामंत्री अनिल शुक्ला ने कोविड-19 कहां कहां चिकित्सा सेवा उपलब्ध है और समर्पण निधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी

आज के इस वर्चुअल बैठक में शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु व्यास,  अशोक प्रजापत, मधुरिमा सिंह, निर्मला खत्री, महामंत्री नरेश नायक,  जिलामंत्री अरशद रजा,  इंदिरा व्यास, मंडल अध्यक्षों में नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, दिनेश महात्मा, चंद्र प्रकाश गहलोत वर्चुअल बैठक में उपस्थित थे
शहर भाजपा जिला आईटी संयोजक सुशील आचार्य ने वर्चुअल बैठक की Hosting करते हुए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया