Samachar Seva

Mission Patrkarita

ब्राहम्‍ण की बकरी चुराई और मारकर खा गए

Brahmin's goat stolen and killed and eaten

USHA JOSHI बीकानेर (समाचार सेवा)ब्राहम्‍ण की बकरी चुराई और मारकर खा गए, नोखा थाना पुलिस ने गांव चरकड़ा के एक घर से बकरी चुराने व चुराई हुई बकरी को मार कर खा जाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नोखा थाना क्षेत्र के गांव चरकड़ा की रोही निवासी 62 वर्षीय मेघराज ब्राहम्‍ण पुत्र बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि चरकड़ा निवासी आरोपी भोलाराम नायक पुत्र नारायण राम तथा देबूराम पंवार पुत्र जेठाराम मेघवाल इसी माह 19 अप्रेल को प्रार्थी की ढाणी से प्रार्थी की बकरी चुरा कर ले गए व मार कर खा गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 व 429 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई ओेमप्रकाश को सौंपी गई है।