×

लेखक आनंद व्‍यास की श्रीमद्भागवत कथा का आनन्द पुस्तक का हुआ विमोचन

book of author Anand Vyas's Shrimad Bhagwat Katha Anand released

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  लेखक आनंद व्‍यास की श्रीमद्भागवत कथा का आनन्द पुस्तक का हुआ विमोचन, शिक्षाविद् व चिंतक पं. आनन्द कुमार व्यास द्वारा लिखी पुस्तक श्रीमद्भागवत कथा का आनन्द के द्वितीय संस्करण का विमोचन बुधवार को उष्ट्रवाहिनी मंदिर के पास रतन कुंज में किया गया।

पुस्‍तक का विमोचन मुख्य अतिथि समाजसेविका सावित्री देवी, विशिष्ठ अतिथि शांति देवी, ज्योति देवी, आशा देवी, विजयलक्ष्मी ने किया।  शिक्षाविद् नरेन्द्र व्यास नेहरू ने पुस्तक के लेखक आनन्द व्यास का परिचय दिया। लेखक आनंद व्यास ने कहा कि यह पुस्तक श्रीमद्भागवत पुराण का सरलता से सारांश प्रस्तुत करती है।

पुस्तक समीक्षा करते हुए विजय कुमार व्यास ने कहा कि पुस्तक में रस भाव की भक्ति का चित्रण बहुत ही सूंदर तरीके से किया गया है। भागवताचार्य पं. फूल काका ने कहा कि समाज को इस तरह के आध्यात्मिक चिंतन की पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए जिससे तन-मन सदैव प्रसन्नचित्त रहता है।

कार्यक्रम में समाजसेविका सावित्री देवी एवं पुस्तक लेखक आनन्द व्यास का विष्णुदत्त रंगा, वायुसेना अधिकारी प्रवीण कुमार त्यागी, भाटिया महाराज, बजरंग पुरोहित, सीए अजय पुरोहित, न्यायिक कर्मचारी नेता रामकुमार हर्ष, रेल कर्मचारी नेता महावीर स्वामी, बीमा अधिकारी गोपाल छंगाणी, शिक्षाविद् राजीव पुरोहित, गिरधर रंगा आदि ने सम्मान किया। गिरिराज व्यास बंटी ने आभार जताया।

कार्यक्रम में ऋषि रंगा, गणेश पुरोहित, महेन्द्र रंगा, लक्ष्मण राजपुरोहित, राहुल व्यास, पिंकी पुरोहित सहित बीकानेर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संचालन मनोज कुमार व्यास ने किया।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!