Samachar Seva

Mission Patrkarita

बोलेरो कैम्‍पर चोर पवन कुमार नाई गिरफ्तार

Bolero camper thief Pawan Kumar Nai arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) नयाशहर थाना पुलिस ने बेसिक इंग्लिश स्‍कूल के सामने से चोरी हुई बोलेरो कैम्‍पर के मामले में एक आरोपी पवन कुमार नाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्‍जे से वाहन भी बरामद कर लिया है। आरोपी पवन ने पुलिस की पूछताछ के दौरान सदर थाना क्षेत्र से मोटर साईकिल चोरी करना भी स्वीकार किया है।

आरोपी बीकानेर में गजनेर के गांव चाण्‍डासर में नाईयों के मोहल्‍ले का निवासी 27 वर्षीय पवन कुमार नाई पुत्र राधेश्याम के खिलाफ पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के कई प्रकरण दर्ज है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में झंवरों के चौक के निवासी 35 वर्षीय धीरज कुमार किराड़ू ने शुक्रवार 11 अक्‍टूबर को पुलिस को बताया कि उसकी बोलेरो गाड़ी आरजे 07 जीबी 3039 जो कि गुरुवार 10 अक्‍टूबर को शाम 7 बजे बेसिक इंग्लिश स्‍कूल के सामने पार्क की गई थी। उसे कोई अज्ञात व्‍यक्ति चुराकर ले गया।

मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल रणवीर सिंह को सौंपी गई। इस प्रकरण में कांस्‍टेबल केशराराम की विशेष भुमिका से वाहन चोर पकड़ लिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाडी, हैड कांस्‍टेबल रणवीर सिंह, शीशराम, कांस्‍टेबल केशराराम विशेष भुमिका, रामकिशन शामिल रहे।